इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने सांसद उज्जवल रमण से मांगा समर्थन
प्रयागराज, अगस्त 3 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब तेज हो गया है। आंदोलनरत छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इलाहाबाद के सांसद उज्जवल रमण सिंह को पत्र सौंपकर हस्तक्षेप और समर्थन की मांग की है। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में छह हजार से अधिक सीटों में कटौती की गई है। साथ ही हर वर्ष 10 से 14 प्रतिशत तक फीस बढ़ाई जा रही है। सांसद उज्जवल रमण सिंह ने छात्रों से आठ अगस्त को शाम पांच बजे केपी कॉलेज मैदान में आयोजित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। राहुल गांधी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान पर चर्चा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.