प्रयागराज, अगस्त 13 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीकॉम में प्रवेश के लिए गुरुवार को नौवां कटऑफ जारी कर दिया गया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 438.37 से 440 अंक, ओबीसी के लिए 394.50 से 394.70, ईडब्ल्यूएस के लिए 405.40 से 407.30 और एसटी वर्ग के लिए 152 से 157 अंक निर्धारित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय : बीए-बीएड, बीकॉम के कटऑफ जारीइंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में बीवोक फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी का 11वां कटऑफ जारी हुआ है। ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 379.30 और उससे अधिक मेरिट वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका दिया गया है। एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी पात्र हैं। फीस 14 अगस्त दोपहर दो बजे तक है। बीएफए में सामान्य वर्ग के लिए 672.22, ईडब्ल्यूएस 590.8...