इलाहाबाद विश्वविद्यालय : चार वर्षीय बीएड में प्रवेश को पहला कटऑफ जारी
प्रयागराज, जुलाई 24 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में चार वर्षीय बीए-बीएड (इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम) में प्रवेश के लिए प्रथम कटऑफ मेरिट जारी कर दी है। अनारक्षित वर्ग के 369 या इससे अधिक और एसटी के लिए 259 या इससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी शनिवार को दोपहर 12 बजे से शुल्क जमा कर सकेंगे। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई शाम 5:59 बजे तक है। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग, सीट आवंटन और शुल्क जमा करने से जुड़ी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और समर्थ पोर्टल पर देखने को मिलेगी। इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) में बीसीए का पहला कटऑफ जारी हुआ है। इसमें अनारक्षित 476, ईडब्ल्यूएस 444, ओबीसी 426, एससी 377 और एसटी 298 अंक या इससे अधिक पर प्रवेश मिलेगा। शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 24 से 26 जुलाई शाम सात बजे तक है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.