प्रयागराज, जून 29 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ ने सोमवार को पीजीएटी-2026 के तहत एलएलबी (ऑनर्स) तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें अक्षय प्रताप सिंह ने 218.4 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंजलि कुमारी 216 अंकों के साथ दूसरे और रतन दुबे 208 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा पीजीएटी-2026 पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. कपिंदर ने बताया कि काउंसिलिंग और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की ओर से शीघ्र ही वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।बीएएलएलबी और एलएलबी अंतिम सेमेस्टर का परिणाम जारीइविवि ने बीएएलएलबी दसवें सेमेस्टर और एलएलबी छठे सेमेस्टर सत्र 2025-26 का परिणाम भी घोषित कर दिया ह...