इलाहाबाद विश्वविद्यालय: प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम जारी
प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीएससी द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक विभिन्न पालियों में आयोजित की जाएंगी। वहीं बीएससी तृतीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 मार्च से 26 मार्च तक संपन्न होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी, जिसमें पहली पाली सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.