प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के तहत परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पांच मई यानी मंगलवार से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है। अभ्यर्थियों को वेबसाइट https://aupravesh2026.cbtexam.in/ के माध्यम से आवेदन करने हैं। तकरीबन 55 विषयों में पीजी की 7,231 सीटों पर दाखिले होंगे। खास बात यह है कि इस बार एमएससी कृषि वनस्पति विज्ञान का नाम बदलकर एमएससी कृषि सूक्ष्मजीव विज्ञान कर दिया गया है।
पीजीएटी प्रक्रिया पीजीएटी-2026 के तहत पारंपरिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पीजीएटी-1 के माध्यम से होगा, जबकि गैर-पारंपरिक पाठ्यक्रमों के लिए पीजीएटी-2 आयोजित किया जाएगा। पीजीएटी-1 परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.