प्रयागराज, सितम्बर 1 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पीएचडी में प्रवेश के लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. कपिंदर की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पीएचडी प्रवेश के लिए दिसंबर 2025 और जून 2026 में आयोजित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी)/सीएसआईआर-नेट परीक्षाओं के परिणाम मान्य होंगे। इसके अलावा संबंधित विषय की निर्धारित पात्रता के अनुसार जैव प्रौद्योगिकी पात्रता परीक्षा, जैव चिकित्सा अनुसंधान पात्रता परीक्षा, उच्च गणित के लिए राष्ट्रीय बोर्ड की डॉक्टोरल छात्रवृत्ति परीक्षा, विवेकानंद पीएचडी योजना, गेट, जेस्ट और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की निर्धारित अवधि में आयोजित परी...