प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुधवार को इलाहाबाद पश्चिमी के चार अलग-अलग 19 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर हो रहे निर्माणों को तोड़ दिया। निर्माण करने वालों ने अलग-अलग लोगों से प्लॉट खरीदा और निर्माण शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पीडीए ने बुलडोजर से ढहा दिया। पीडीए की टीम ने शेरपुर में करीब 10 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को तोड़ा। इसके अलावा कसारी-मसारी में लगभग दो बीघा, जागृति विहार के पीछे कालिंदीपुरम क्षेत्र में पांच बीघा तथा ससुर खदेरी नदी देवघाट क्षेत्र में दो बीघा अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया। ध्वस्तीकरण के बाद लोगों को दोबारा निर्माण न करने की चेतावनी दी गई है। अफजल, इमरान, मनोज पाल, विनोद पाल, विजय पाल, मुनीर अहमद, शहिर अहमद आदि ने प्लॉट बेचे थे। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में जमीन बेचने का धंधा करने...