कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रथम राधिका सिंह स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच गुरुवार को खेला गया। इसमें केसीए इलेवन ने इलाहाबाद वुमेंस विंग्स को चार विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। लखनऊ स्थित सेज क्रिकेट मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में इलाहाबाद वुमेंस विंग्स ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन बनाए। टीम की ओर से कात्यानी पाठक ने 33 रन, आस्था मिश्रा ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में सिद्धी सिंह ने तीन, गरिमा यादव ने दो और सिद्धी मिश्रा ने एक विकेट लिया। जवाब में केसीए इलेवन ने 23.3 ओवर में छह विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अंजली रावत ने 65 रन, तृप्ति सिंह ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में मीनाक्षी यादव ने दो और वानी शुक्ला ने एक विकेट लिया। सिद्धी सिंह को प्लेयर ऑफ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.