इलाहाबाद,विश्वविद्यालय:,परीक्षा,नियंत्रक,के,लिए,23,तक,करें, आवेदन
प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्थायी परीक्षा नियंत्रक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून तय की गई है। यह पद अनारक्षित (यूआर) श्रेणी का है और चयनित अभ्यर्थी को लेवल-14 के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा नियंत्रक का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। इस पद के लिए ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें शैक्षणिक, शैक्षिक या संस्थागत प्रशासन का पर्याप्त अनुभव हो। प्रोफेसर अथवा समकक्ष पद पर कार्यरत व्यक्ति, कम से कम 15 वर्ष की सेवा वाले शिक्षक, शोधकर्ता या प्रशासनिक अधिकारी तथा सरकारी या सार्वजनिक उपक्रमों में वरिष्ठ प्रशासनिक अनुभव रखने वाले अधिकारी आवेदन के पात्र होंगे। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय PG प्रवेश परीक्षा के लिए 29008 आवेदन, ऑफलाइन से अधिक ऑनलाइन दें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.