इलाज में लापरवाही से बच्चे की मौत मामले की लिखित शिकायत
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- भागलपुर। मिरजानहाट निवासी करिश्मा कुमारी ने निजी अस्पताल में डॉक्टर की कथित लापरवाही से बच्चे की मौत का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दर्ज करायी है। 19 सितंबर को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के समक्ष दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि 15 जनवरी 2024 को बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे भीखनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की सुनवाई एक अक्तूबर को हुई। आरोप है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति में कंपाउंडर ने बिना चिकित्सकीय सलाह के इंजेक्शन दिया, जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने सिविल सर्जन कार्यालय की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए डॉक्टर की अनुपस्थिति और कंपाउंडर द्वारा इलाज करने का भी आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि न्याय की मांग करने पर डॉक्टर ने धमकी दी। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.