पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में छह साल की बच्ची के इलाज में लापरवाही बरते जाने का मामला सामने आने पर प्राचार्य ने नाराजगी जताई। दरअसल शिव नगर में विकास मिश्रा की बेटी आदया की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे बाल रोग विभाग में भर्ती किया गया। परिजनों का आरोप है कि रात में बच्ची की हालत बिगड़ने पर उपयुक्त इलाज नहीं दिया गया। सुबह परिजन बच्ची को दूसरी जगह इलाज के लिए ले जाने लगे। आरोप है कि दवाओं की भी सही जानकारी नहीं दी गई। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि इलाज में लापरवाही जैसी बात नही है। संबंधित को कड़ी हिदायत देकर सुधारर को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.