बांदा, अप्रैल 12 -- बांदा। नगर कोतवाली के पड़ुई गांव निवासी ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। बाताया कि चिकित्सकों की कथित लापरवाही की वजह से उसकी बेटी का पैर काटना पड़ा है। बताया कि बेटी मानवी 23 दिसंबर 2025 को छत से गिर गई थी। इसमें बाए पैर की जांघ की हड्डी टूट गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां एक डाक्टर ने ठीक से इलाज नहीं किया। जिससे उसकी नसों ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद लखनऊ ले गए जहां पर संक्रमण के कारण बच्ची का पैर काटना पड़ा है। कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...