इलाज में लापरवाही की शिकायत को लेकर पहुंची डायल-112
बस्ती, जुलाई 4 -- बस्ती, निज संवाददाता महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली के सर्जरी विभाग में भर्ती एक मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके तीमारदार ने शुक्रवार को डायल-112 पर शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जिससे सर्जरी ओपीडी में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: जांच अफसर से संतुष्ट नहीं, डीएम से शिकायतपुलिस की कार्रवाई पुलिस टीम के सामने तीमारदार ने आरोप लगाया कि सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीज के इलाज में लापरवाही बरती गई और बाद में उसे जबरन रेफर करने का प्रयास किया गया। इस दौरान ओपीडी में पुलिस टीम और चिकित्सकों के बीच मामले को लेकर काफी देर तक बातचीत और नोकझोंक होती रही। बाद में सर्जरी विभागाध्यक्ष ने मरीज को अपने अधीन भर्ती कर मामले को शांत कराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.