इलाज में महिला की मौत,ज्वलनशील पदार्थ पिलाने का आरोप
गोरखपुर, जुलाई 18 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला कस्बा निवासी एक विवाहिता की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मायका पक्ष ने पति और सास पर मारपीट कर जबरन ज्वलनशील पदार्थ पिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी जहरुननिशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री तराना बानो की शादी गोला कस्बा निवासी युवक से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। आरोप है कि 27 जून की शाम करीब पांच बजे पति और सास ने मारपीट करने के बाद तराना को जबरन ज्वलनशील पदार्थ पिला दिया। परिजनों के अनुसार, हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष पहले उसे बड़हलगंज और फिर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले गया।सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंचे और बाद में इलाज के लिए आजमगढ़ ट्रॉमा सेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.