आगरा, जून 27 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े डॉक्टरों के लिए आने वाले दो दिन बेहद खास होंगे। इस दौरान इलाज पर चर्चा होगी और बाद में रंगारंग कार्यक्रमों में हुनर भी दिखाया जाएगा। संगठन ने शनिवार को इसके पोस्टर का विमोचन किया। आईएमए भवन में अध्यक्ष डॉ.पंकज नगायच ने बताया कि 28 जून को प्री-डॉक्टर डे के मौके पर सीएमई का आयोजन किया जाएगा। इसमें इलाज, नई दिक्कतें, दवाइयां और नई तकनीकी पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद एक जुलाई को डॉक्टर दिवस पर दिन में कई कार्यक्रम किए जाएंगे। जबकि रात में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। सचिव डॉ.रजनीश मिश्रा ने बताया कि सीएमई में आधुनिक इलाज के कई मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही डॉक्टरों के परिवारों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने का मौका मिलेगा। उपाध्यक्ष डॉ.सीमा सिंह ने बताया कि दोनों आयोजनों...