इलाज न मिलने से हुई मौत से आहत भाजपा कार्यकर्ता का इस्तीफा
बहराइच, जून 5 -- बहराइच। शहर के दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी अनुज कुमार पांडेय ने पार्टी से त्याग पत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है। वह पार्टी में किसान मोर्चा मे क्षेत्रीय मंत्री, जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, नगर महामंत्री आदि पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने इस्तीफे में कहा है कि दो मई को शहर के मेडिकल कॉलेज में चचेरे भाई विनय पांडेय को सही इलाज नहीं मिला। लापरवाही की गई इससे उनकी मौत हो गई। उनपर 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद प्राणघातक हमला हुआ। जिले के किसी जनप्रतिनिधि या संगठन पदाधिकारियों ने न सहयोग किया। न ही हालचाल लिया। लगातार संगठन की ओर से उपेक्षा के चलते वह पार्टी से त्याग पत्र दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.