सीवान, अप्रैल 16 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत बीमार लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इस वर्ष जिले के अस्पतालों में कुल 5 हजार 272 मरीजों को इलाज देने का दावा किया जा रहा है। इलाज देने वाले संस्थानों में सरकारी व चयनित निजी अस्पताल दोनों शामिल हैं। मिले एक आंकड़े के अनुसार निजी अस्पतालों ने रुचि दिखाते हुए एक जनवरी से लेकर मार्च महीने तक कुल 4 हजार 579 मरीजों को इलाज दिया है वहीं, सरकारी संस्थानों ने महज 693 मरीजों का इलाज किया है। बताया गया है कि सरकारी अस्पतालों की बात करें तो सदर अस्पताल में 85, एसडीएच महाराजगंज में 49, रेफरल अस्पताल मैरवा में 62, रघुनाथपुर 55, हुसैनगंज में 78, सिसवन में 63, भगवानपुर हाट में 77, बड़हरिया में 60, गुठनी में 60, गोरेयाकोठी में 43 व दरौंदा में 42 सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.