भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टरों की मनमानी देखने को मिली। यहां पर घायलावस्था में इलाज के लिए लाई गई बुजुर्ग महिला पर डॉक्टरों को जरा सा भी रहम नहीं आया और बिना इलाज किए ही सदर अस्पताल रेफर भेज दिया। जहां पर बुजुर्ग महिला का इलाज शुरू हुआ।नवगछिया के साहू परबत्ता निवासी रंजन निषाद ने बताया कि उनकी 65 वर्षीय मां बुधनी देवी रविवार को गांव में ही बाइक सवारों ने ठोकर मारकर फरार हो गये। रंजन अपनी घायल मां को ऑटो में बिठाकर इलाज के लिए सीधा मायागंज अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचा। जहां पर्ची कटाने के बाद ट्रॉली पर लादकर मां को इलाज को डॉक्टर के पास गये तो डॉक्टर ने नवगछिया अस्पताल के रेफर पर्ची की मांग की। यह भी पढ़ें- इलाज को पहुंची घायल महिला बुजुर्ग को डॉक्टरों ने मायागंज से भेज दिया सदर अस्...