गाज़ियाबाद, नवम्बर 24 -- महिला अस्पताल में बच्चों के मनोरंजन के लिए प्रबंधन ने लगाए आकर्षक खिलौने गाजियाबाद, संवाददाता। महिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले छोटे बच्चे हाथी घोड़े की सवारी कर रहे हैं। अस्पताल परिसर में प्रबंधक की ओर से रखवाए गए खिलौने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने एक साल से आठ साल तक के बच्चों के मंनोरंजन के लिए आकर्षण हाथी-घोड़े, जेब्रा, जिराफ और ऊंट की व्यवस्था की है। आमतौर पर महिलाएं डॉक्टरों को दिखाने के लिए लाइन में लगी रहती है और बच्चों को साथ आए तीमारदार संभालते हैं। अपनी मां को पास में ना पाकर बच्चे रोने लगते हैं। इसके साथ ही तीसरे तल पर चल रहे राष्ट्रीय पोषण केंद्र (एनआरसी) में भी बच्चे बेड पर लेटे हुए ऊब जाते थे। लेकिन सोमवार को बच्चों के मनोरंजन के लिए ओपीडी, एनआरसी (पोषण पुनर्वा...