इटावा औरैया, सितम्बर 29 -- जसवंतनगर। सीएचसी इलाज कराने पहुंचे अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति पैदल चलकर स्वयं इलाज के लिए अस्पताल आया था और कुर्सी पर बैठ गया। डॉक्टर की नजर उस पर पड़ी तो उसे तत्काल इलाज के लिए बेड पर लिटाया गया। उपचार शुरू किया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। मृतक ने भगवा-काले रंग की टीशर्ट, नीले-सफेद रंग का लोअर और काले रंग का अंडरवियर पहन रखा था। यह भी पढ़ें- Purnia News: अज्ञात लाश का कराया पोस्टमार्टम उसके चेहरे पर आधी काली और आधी सफेद दाढ़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...