प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज। व्हॉट्सएप ग्रुप पर परेशानी और बीमारी के बहाने बना कर पैसे मांगने के मामले सामने आते रहते हैं। अक्सर ऐसा मैसेज देखकर लोग छोड़ देते हैं। लेकिन प्रयागराज के एक व्हॉट्सएप ग्रुप पर ऐसा मैसेज आया तो लोगों ने उसे नजरअंदाज नहीं किया, बल्कि 100-200 और 500 रुपये मदद की। ये मदद भी एक दो लाख नहीं पूरे 37 लाख तक पहुंच चुकी है। मामला बारा का है। यहां तैनात रहे लेखपाल अभिषेक सिंह ने सिंगरौर बारह गांव पार्ट वन व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया। इस ग्रुप पर बीते 30 जनवरी को खटांगी गांव के समीर सिंह ने मैसेज डाला कि वो बीमार हैं, नाजरेथ अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है, आर्थिक मदद करें। समीर ने अपना बार कोड भी भेजा। पहले किसी ने 50 तो किसी ने 100 रुपये की मदद की और उसी दिन शाम को समीर के खाते में दो लाख 27 हजार रुपये पहुंच चुके थे। सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.