इलाज के लिए जा रही महिला को बाइक सवार ने ठोका
समस्तीपुर, मई 30 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी नगर पंचायत क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने इलाज के लिए जा रही महिला को टक्कर मार दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के नायक पेट्रोल पंप के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रुपौली गांव निवासी वीर बहादुर चौधरी अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए मुजफ्फरपुर जाने के लिए मुसरीघरारी चौक से बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई, जबकि बाइक चालक मौके से फरार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.