जहानाबाद, मार्च 7 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में उपलब्ध नहीं थे कर्मी, मरीज को हुई परेशानी निर्देश के बाद भी बिना रिलीवर के कार्यस्थल छोड़कर चले जा रहे हैं स्वास्थ्य कर्मी रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में स्वास्थ्यकर्मियों के समय से नहीं आने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। यहां स्वास्थ्य कर्मी बिना रिलीवर के पहुंचे ही अपना कार्यस्थल छोड़ दे रहे हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह अस्पताल में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार शकूराबाद की एक महिला सब्जी काटने के दौरान हाथ कट जाने के बाद इलाज कराने के लिए सुबह करीब 9:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। लेकिन उस समय अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर मौजूद थे और न ही क...