गिरडीह, अप्रैल 13 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड अन्तर्गत भंडारी पंचायत के गादी गांव के निवासी सुमित्रा देवी पति स्व. रामेश्वर यादव के खपरैल घर में रविवार को शॉर्ट सर्किट होने के कारण भीषण आग लग गई। जिससे घर में रखे लाखों रुपए का अनाज जल कर स्वाहा हो गया है। वहीं घर के अंदर रखे कुछ नगद पैसा सहित कपड़ा व अन्य सामान जल गये हैं। इस सम्बन्ध में बताया गया कि सुमित्रा देवी अपनी बेटी के साथ इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास भंडारी गई हुई थी। तभी उनके में घर में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण घर में रखे कई क्विंटलचावल, गेंहू, चना आदि अनाज व कपड़ा जल कर स्वाहा हो गया। आग लगते देख सुमित्रा देवी के परिवार के लोग और गांव वालों ने भारी मेहनत से घर में लगी आग बुझायी। लेकिन इसके पहले ही गरीब महिला के घर के अंदर रखी सारी संपत्ति जलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.