कन्नौज, अप्रैल 29 -- तालग्राम, संवाददाता। भीषण गर्मी और 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालग्राम में इलाज कराने आए मरीजों को दवाओं से ज्यादा प्यास की चिंता सता रही है। अस्पताल में मुफ्त दवाएं तो मिल रही हैं, लेकिन उन्हें खाने के लिए पानी खरीदना मजबूरी बन गया है। सीएचसी परिसर में शीतल पेयजल के लिए लगाए गए दो वाटर कूलर महीनों से खराब पड़े हैं। एक कूलर से गर्म पानी निकल रहा है, जबकि दूसरा पूरी तरह बंद है। हैरानी की बात यह है कि एक कूलर मेडिसिन कक्ष में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आरक्षित है, जबकि मरीजों के हिस्से में खराब सुविधा ही आ रही है। तपती धूप और लू जैसे हालात में अस्पताल पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि शिकायतों के बावजूद समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.