महाराजगंज, सितम्बर 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में टीबी मरीजों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। खोजी अभियान में हर रोज टीबी पीड़ित मिल रहे हैं। हालत यह हो गई है कि टीबी पीड़ितों की संख्या ढ़ाई हजार पार हो गई है। ये पीड़ित हर रोज दवा ले रहे हैं। इनमें से 109 टीबी पीड़ित ऐसे है, जिन पर साधारण टीबी की दवा काम करना बंद कर दिया है। ये पीड़ित एमडीआर श्रेणी में पहुंच गए हैं।

टीबी मुक्त करने के प्रयास जिले को टीबी मुक्त करना है। इसके लिए स्वास्थ्य प्रशासन हर स्तर पर कोशिश तेज कर दी है। संभावित टीबी मरीजों को ढूढ़-ढूढ़कर उनकी जांच कर रहा है। जांच में बीमारी पुष्टि होने पर उसका पंजीकरण कर तत्काल दवा देने का कार्य कर रहा है। इसके लिए समय-समय पर टीबी खोी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों में हर रोज टीबी पीड़ित मिल ...