पूर्णिया, मई 31 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार की तबीयत में इलाज के बाद रविवार को सुधार हुआ। शनिवार शाम प्रखंड कार्यालय में कार्य निष्पादन के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया था। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब सात बजे बीडीओ प्रकाश कुमार अपने कार्यालय कक्ष में कर्मियों के साथ आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों एवं लंबित कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके शरीर में कंपन शुरू हो गया और वे असहज महसूस करने लगे। यह भी पढ़ें- इलाज के बाद बीडीओ की तबीयत में सुधार चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद फूड प्वाइजनिंग और शरीर म...