पलामू, मार्च 13 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा अंचल क्षेत्र के बोहिता गांव में विषाक्त भोजन खाने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने का दौर गुरुवार की रात तक चला। शुक्रवार को भी मरीजों का इलाज किया गया। हालांकि करीब 300 लोग बीमार हुए परंतु सभी की हालत में सुधार है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को भी गांव पहुंचकर बीमार लोगों का चेकअप किया। सतबरवा के तुंबागड़ा में भी बीमार लोगों को शुक्रवार को इलाज किया गया। भर्ती मरीजों का शुक्रवार को भी इलाज जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता वकील सिंह, मीडिया प्रभारी महेश यादव, विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, अशोक राम ने बताया कि मेदिनीनगर के राजा मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में तीन दर्जन के करीब मरीजों का उपचार चल रहा है। लेस्लीगंज पीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि सभी मरीजों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.