फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 22 -- नवाबगंज। नवादा पहाड़पुर गांव निवासी नेत्रपाल ने एक व्यक्ति पर उनके तीन वर्षीय पुत्र आर्यन के इलाज के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया है। नेत्रपाल के अनुसार, आर्यन का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उपचार के बाद उसका हाथ टेढ़ा हो गया था। पीड़ित का कहना है कि 5 जून को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति, जो स्वयं को डॉक्टर बताता है, उनके पड़ोस में आया था। उसने आर्यन का हाथ ठीक करने का भरोसा दिलाते हुए इलाज में चार हजार रुपये खर्च होने की बात कही। इस पर नेत्रपाल ने उसे चार हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी बच्चे का हाथ ठीक नहीं हुआ, बल्कि उसमें संक्रमण फैल गया। इससे परेशान नेत्रपाल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। हालांकि बा...