इलाज के नाम पर किशोरी का यौन शोषण, झोलाछाप चिकित्सक गिरफ्तार
बिहारशरीफ, सितम्बर 12 -- इलाज के नाम पर किशोरी का यौन शोषण, झोलाछाप चिकित्सक गिरफ्तार चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में डॉक्टरी पेशे को कलंकित करने का मामला सामने आया है। इलाज के नाम पर एक नाबालिग किशोरी से छह माह तक यौन शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने एक झोलाछाप चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि बहुआरा गांव निवासी झोलाछाप चिकित्सक विनोद राम ने इलाज के दौरान किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली थी और उसी से ब्लैकमेल कर उसका लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.