इलाज के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का आरोप
लखीमपुरखीरी, जून 12 -- मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा कुकुरा निवासी पवन कुमार ने गोला स्थित एक हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें इलाज के नाम पर एक लाख रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगाया है। पवन कुमार पुत्र बल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि एक हादसे में उनके बाएं पैर के घुटने के नीचे की हड्डी टूट गई थी। यह भी पढ़ें- अस्पताल संचालक के बैंक खाते से 2.09 लाख रुपये उड़ाएआरोपित डॉक्टर की गलत तकनीक परिजनों ने उन्हें गोला के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन कर प्लेट डालने की बात कही। पीड़ित का कहना है कि ऑपरेशन के बाद दिसंबर 2025 में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन पैर का दर्द कम होने के बजाय बढ़ता गया। काफी समय तक इलाज कराने के बावजूद जब कोई लाभ नहीं मिला तो उन्होंने दूसरे अस्पताल में परामर्श लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.