इलाज के नए तरीकों से मृत्यु दर को किया जा सकेगा कम
जमशेदपुर, अगस्त 16 -- जमशेदपुर । जमशेदपुर ऑब्सटेट्रिक और गाइनेकोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से 53 वें वार्षिक सम्मेलन का रविवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर भास्कर पाल और डॉ पीसी महापात्रा ने कहा कि इलाज के तरीकों में पिछले कुछ सालों में तेजी से बदलाव आया है और हमें नई तकनीक एवं शोध के अनुसार तेजी बदलाव करने की आवश्यकता है। इससे मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा। इस अवसर पर जमशेदपुर की अध्यक्ष मौसुमी दस घोष, डॉक्टर बनिता सहाय सहित कई अन्य चिकित्सक मौजूद थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.