लखनऊ, अप्रैल 20 -- लखनऊ,संवाददाता। राजधानी में पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन योजना स्थित वेल्सन हॉस्पिटल में रविवार की शाम उस वक्त जबरदस्त हंगामा और मारपीट हो गई जब इलाज के दौरान 31 वर्षीय रंजना तिवारी की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में घोर लापरवाही और मौत के बाद भी रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया। सात लाख रुपये खर्च करने के बाद भी पत्नी को न बचा पाने का दर्द और अस्पताल के रवैये से आहत परिजनों का गुस्सा हिंसक रूप ले बैठा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर निवासी रंजना तिवारी मात्र 31 वर्ष की उम्र में दुनिया छोड़ गईं। वे अपने पीछे पति आदित्य तिवारी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गई हैं। बड़े बेटे आजाद की उम्र महज चार साल है जबकि छोटा बेटा शिवाय अभी केवल चार महीने का है। एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.