चतरा, अप्रैल 7 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के जोरी बाजार के मास्टर मोहल्ला निवासी होमगार्ड के जवान दिलीप साहू की मौत रांची में इलाज के दौरान हो गई। दिलीप साहू को कुछ दिन पूर्व सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें रांची ले जाया गया था। वहां उनका हार्ट का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। होमगार्ड दिलीप साहू के निधन पर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जोरी स्थित नीलांजन नदी के घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.