लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- कोतवाली धौरहरा में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में हेड कांस्टेबल और मेस में तैनात रसोइया की अचानक मौत हो गई। इससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली धौरहरा में तैनात करीब 51 वर्षीय हेड कांस्टेबल रजनीश सिंह पिछले करीब दो महीने से बीमार चल रहे थे, शनिवार की सुबह करीब चार बजे लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका उपचार राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। मूल रूप से ग्राम पहाड़पुर थाना बीघापुर उन्नाव के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक किडनी फेल होने के कारण उनकी मृत्यु हुई। वहीं दूसरी घटना में कोतवाली परिसर के मेस में तैनात 58 वर्षीय रसोइया राजू निवासी इंद्रा नगर की शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.