उन्नाव, अप्रैल 23 -- उन्नाव, संवाददाता। शुक्लागंज के श्रीनगर मोहल्ला के रहने वाले युवक की बुधवार सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।लखनऊ के जानकीपुरम मोहल्ला के रहने वाले 30 वर्षीय अवनीश उर्फ सुधीर कश्यप पुत्र स्व. मोतीलाल के मंगलवार शाम सीने में दर्द होने पर दोस्तों ने जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में भर्ती कराया था। बेड नंबर 15 पर बुधवार सुबह इलाज दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अवनीश की पत्नी आरती का मायका श्रीनगर शुक्लागंज में है। मृतक अवनीश ससुराल में रहते थे। मौसेरी बहन वर्षा व सगी बहन सुरभी ने बताया कि माता पिता की पहले ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.