शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- एक पुलिस कर्मी की इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। जनपद रामपुर के थाना टांडा के गांव बहादुरपुर निवासी कांस्टेबल नरेंद्र सिंह काफी बीमार हो गए। जिनका बरेली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था । इलाज के दौरान रविवार रात को मौत होगई। वह 13 जनवरी 2011 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। मृतक की पत्नी का नाम मोनिका सागर है। उनके दो बच्चे हैं एक का नाम नमो उम्र साढे 3 वर्ष, दूसरे बच्चे का नाम एना उम्र माह है। उसकी मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- ड्यूटी के दौरान सिपाही की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...