इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
गोड्डा, जून 17 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मृतक की पहचान पथरगामा प्रखंड के कमलडीहा गांव निवासी संजीव कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद स्थिति इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा परिजनों को शहर के सरकंडा स्थित हॉपवेल हॉस्पिटल में इलाज कराने की सलाह दी गई। परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.