कुशीनगर, जून 3 -- पडरौना, निज संवाददाता। कसया नगर के पुरानी फाजिलनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर मंगलवार को एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर मामले को शांत करा करया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतका के पति ने कसया पुलिस को तहरीर सौंप अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला की मौत से पूरा दिन कसया नगर में माहौल गरम रहा।

मृतका का परिचय कसया के आंबेडकरनगर भरौली निवासी मोहम्मद तसनीम कौसर पुत्र हारून अंसारी ने कसया पुलिस को सौंप तहरीर में आरोप लगाया है कि एक दिन पूर्व सोमवार को 10 बजे पत्नी नरगिस खातून उम्र 26 वर्ष को कसया के निजी अस्पताल में पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया। ...