कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- कौशाम्बी पुलिस लाइन में तैनात रहे बलिया निवासी दारोगा निर्मल मिश्रा की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में उन्होंने अंतिम सांसें लीं। वह काफी दिनों से लिवर संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई निवासी यातींद्र नाथ मिश्रा के पुत्र निर्मल कुमार मिश्र वर्ष 1991 में सिपाही पद से पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। इन दिनों वह दरोगा थे। उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। वह ओसा स्थित किराए के कमरे में रहते थे। रविवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंचे साथी दरोगा शैलेंद्र कुमार उनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां सुबह करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। दिवंगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.