इलाज के दौरान युवक की मौत से गांव में पसरा मातम
मधुबनी, मई 30 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। लदनियां थाना क्षेत्र के गजहरा गांव में रह रहे बरुआर गांव के 35 वर्षीय फिरण सहनी की इलाज के दौरान शुक्रवार को मधुबनी में मौत हो गई।
मौत की खबर मौत की खबर मिलते ही बरुआर गांव स्थित उनके पैतृक घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक फिरण सहनी बरुआर गांव निवासी स्व. कपली सहनी के पुत्र थे। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।
इलाज की प्रक्रिया परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए खुटौना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मौत के बाद उनकी पत्नी संजीला देवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.