उन्नाव, फरवरी 23 -- औरास। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे अवैध क्लीनिकों के मकड़जाल ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। औरास के रामपुर गढ़ौवा स्थित आर्या पॉलीक्लीनिक में गलत इलाज के चलते एक युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर और कंपाउंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर छापेमारी कर नोटिस चस्पा कर दिया। औरास में संचालित क्लीनिक में इलाज के बाद युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और सोमवार को अधिकारियों ने छापेमारी की कार्रवाई की। रामपुर गढ़ौवा गांव में संचालित आर्या पॉलीक्लीनिक पर टीम पहुंची तो क्लीनिक बंद मिला। मौके पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन के भीतर सभी आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.