सहरसा, मार्च 11 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सहरसा-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-107 पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पड़री पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी भगवान जी राम का 18 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार गांव में आयोजित भोज से खाना खाकर घर लौट रहा था। बताया जाता है कि गोपाल मध्य विद्यालय के समीप सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सहरसा के नया बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा लगातार उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.