देवरिया, मार्च 6 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाज के दौरान एक युवक की नीजी अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। तोड़फोड़ और हंगामे के बीच प्रशासन ने नीजी अस्पताल को सील कर दिया। साथ ही चिकित्सक सहित दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।क्षेत्र के कृतपुरा गांव के रहने वाले सत्य नारायण यादव के चार बेटों में सबसे छोटा देवानन्द यादव उर्फ भोलू (18) था। जो घर पर ही रहकर खेती गृहस्थी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात में देवानन्द के शरीर में दर्द के साथ ही तेज बुखार हो गया। जिसके चलते बुधवार को सुबह करीब नौ बजे वह लोग उसे लेकर बस स्टेशन के निकट डॉ.अमरनाथ मल्ल के अस्तपाल पहुंचे। जहां उसका इलाज शुरू हो गया। परिजनों ने बताया कि आराम न होने पर दोपहर दो बजे करीब डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। लेकिन ठीक ह...