गोपालगंज, मार्च 17 -- कुचायकोट। एक संवाददाता गोपालपुर थाना क्षेत्र के शीतल नरहवा गांव निवासी राघव साह के पुत्र गोविंद कुमार की इलाज के दौरान लखनऊ में सोमवार को मौत हो गई। वह दो भाइयों में बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। बताया जाता है कि करीब 15 दिन पहले राजापुर बाजार के समीप दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी।जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में सुडु कुमार, सूरज कुमार और गोविंद कुमार शामिल थे। सभी को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां से गोविंद की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले इसी हादसे में घायल सूरज कुमार की भी 7 मार्च को मौत हो चुकी है।जबकि तीसरे घायल...