गंगापार, अप्रैल 12 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरा मौजा डांडी गांव में हुई मारपीट की घटना ने एक परिवार की जिंदगी उजाड़ दी। घायल पति की इलाज के दौरान मौत के बाद पीड़िता अरुणा देवी ने न्याय, सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। पति की मौत से टूट चुकी अरुणा अब अपने दो मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर गहरे संकट में है। पीड़िता के अनुसार, 24 मार्च 2026 की शाम गांव के ही अतुल सिंह पुत्र नागेंद्र प्रताप उर्फ मुन्ना और उसके साथियों ने उनके पति धर्मराज को बुलाकर बेरहमी से मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 10 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। इस मामले में कौंधियारा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। अरुणा...