रामपुर, मार्च 1 -- दिल का दौरा पड़ने से बीमार हुए मिलक में तैनात होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। होमगार्ड की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।होमगार्ड अपने घर में इकलौता कमाने वाला शख्स था।जिससे परिवार में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बता दे की मिलक कोतवाली में तैनात होमगार्ड 50 वर्षीय डालचंद निवासी ग्राम आगापुर को एक महा पूर्व ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ा था।जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात उनकी हालत गंभीर हो गई और शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।परिजनों ने बताया कि मृतक डालचंद परिवार का पालन पोषण करते थे वह अपने पीछे पत्नी दो पुत्रियां और एक पुत्र को छोड़ गया है।वही होमगार्ड की मौत के बाद पुलिस प्रशासन में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...