इलाज के दौरान महिला बंदी की अस्पताल में मौत
मोतिहारी, मई 25 -- मोतिहारी। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में सोमवार को एक महिला बंदी की मौत हो गई। मृतका बंदी पीपराकोठी थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी छबीला सहनी की पत्नी परवतीया देवी थी। मौत की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि सोमवार की दोपहर बंदी परवतीया देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे चक्कर आ रहा था। कारा चिकित्सक ने जांच के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद तुरंत महिला बंदी परवतीया देवी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उक्त महिला बंदी 22 मई को केंद्रीय कारा में आई थी。
शराब तस्करी के मामले में केंद्रीय कारा में थी बंद बताया जाता है कि मृतका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.