आजमगढ़, मई 9 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बरदह थाना क्षेत्र के मुक्तिपुर बाजार में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार की शाम इलाज के दौरान महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बरदह थाना क्षेत्र के खमौली गांव निवासी 35 वर्षीय पूनम बिंद पत्नी सुरेंद्र बिंद के पेट में गुरुवार की शाम को करीब छह बजे तेज दर्द होने लगा। इस पर परिजनों ने उसे मुक्तिपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पति का आरोप पति का आरोप है कि हालत में सुधार न होने पर उसने डॉ.चंद्रसेन यादव को पत्नी को रेफर करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। डॉक्टर की लापरवाही से पूनम की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर...